Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Advertisement

कथा के श्रवण से मिलती है सांसारिक बंधन से मुक्ति-साध्वी कंचन

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 20, 2022, 6:06 PM IST • अब तक 686 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • श्रीकृष्ण की बाल-लीला व गोवर्धन पूजा का हुआ वर्णन

कुशीनगर। कुशीनगर जनपद निवासी व टीबी रोग पर्यवेक्षक जनपद कुशीनगर डॉ. आशुतोष कुमार मिश्र के ससुराल जयनगर तकरोही निवासी सुकमावती त्रिपाठी पत्नी स्व.सुरेंद्र त्रिपाठी के वहाँ चल रहे सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवे दिन साध्वी कंचनप्रभा शुक्ला द्वारा श्री कृष्णजी की बाल लीलाओं का व गोबर्धन पूजा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलकर समाज सेवा में लोगों को आगे आना चाहिए।

मानव जब इस संसार में पैदा लेता है तो चार व्याधि उत्पन्न होते हैं। रोग, शोक, वृद्धापन और मौत मानव इन्हीं चार व्याधियों से धीर कर इस मायारूपी संसार से विदा लेता है। सांसारिक बंधन में जितना बंधोगे उतना ही पाप के नजदीक पहुंचेगा। इसलिए सांसारिक बंधन से मुक्त होकर परमात्मा की शरण में जाओ तभी जीवन रूपी नैय्या पार होगी। आज के दौर में परेशानी और अविश्वास बढ़ता जा रहा है। इससे समाज में खींचतान, स्वार्थ, लोभ, दुख. पतन, विकृतियों का अम्बार लगा हुआ है। ऐसे में समाज को युग के अनुरूप दिशा चिंतन, व्यवहार, परमार्थ के लिए हृदय में परिवर्तन के लिए श्रीमद भागवत कथा पुराण का आयोजन त्रिपाठी परिवार द्वारा किया जा रहा है।श्रीकृष्ण बाललीला के प्रसंग सुनाए गए। कथा के बीच गाेवर्धन पर्वत की झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने भजनों के बीच नृत्य भी किया। गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग की थाली अर्पित की गयी। कथावाचिका ने गोवर्धन पूजा, नाग कालिया समेत कृष्ण लीला में माखन चोरी आदि के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि कथा के श्रवण से मनुष्य भवसागर को पार हो जाता है। कथा मंडली में आचार्य रवि तिवारी,कमल,बिपुल,राज मिश्रा, राजू आदि प्रमुख रहे।

Advertisement

इस दौरान रमाकांत त्रिपाठी,मधुसूदन मिश्र,अश्वनी त्रिपाठी,डॉ आशुतोष मिश्र,अवनीश पांडेय,आशीष त्रिपाठी, जूही,अंजली,स्नेहा,अर्चना,बुलबुल,अद्वय, अन्वय,अभ्युदय पीहू,राहुल,साहूल सहित सैकड़ो की सँख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi