News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: सरकारी खाद्यान्न के साथ किया गया मकान को सील

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 20, 2022  |  6:22 PM

1,332 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सरकारी खाद्यान्न के साथ किया गया मकान को सील

मल्लूडीह/कसया। मुखबिर के द्वारा कसया एसडीएम को सूचना मिला की कसया हाईवे के किनारे 2 युवक बाइक से सरकारी खाद्यान्न जिसमे 2 बोरा चावल है को बेचने हेतु ले जा रहे है । उक्त सूचना के क्रम में नायब तहसीलदार कसया, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार , पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह, पूर्ति निरीक्षक नगर पालिका कसया प्रदीप कुमार पांडेय मौके पर पहुंच देखा की दो व्यक्ति जो मोटरसाइकिल संख्या यूपी 57 डी 6128 पर दो बोरी चावल जो मशीन की सिलाई युक्त है बाइक पर लादने की तैयारी कर रहे है । टीम को देखते ही दोनो व्यक्ति चावल की बोरिया फेककर भाग निकले ।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

उक्त दोनों बोरियो को कब्जे में लेकर अभिषेक पांडेय वार्ड नं 4 अंबेडकर नगर (मदनपुर) कसया को इस निर्देश के साथ सौपा गया की उक्त खाद्यान्न सुरक्षित रखेंगे तथा सक्षम अधिकारी या मा. न्यायालय की मांग पर ज्यों का त्यों प्रस्तुत करेंगे । नायब तहसीलदार कसया ने बताया की जब काले गेट वाले मकान के बारे में जानकारी लिया गया तो मकान लल्लू उर्फ विनय पुत्र परमहंस प्रसाद निवासी गोला बाजार श्री राम जानकी नगर का बताया गया उक्त मकान के गेट के पास चावल की बोरी गिरा हुआ पाया गया । टेलीफोन पर वार्ता कर मकान मालिक से जब जानकारी देकर यह बताया गया की उनके मकान में अवैध रूप से सरकारी खाद्यान्न रखे होने की आशंका है जिस कारण तलाशी लेना चाहते है , उसके बाद भी उपरोक्त मकान मालिक न ही मौके पर आए और न ही कोई सहयोग किया ।

मौके पर नायब तहसीलदार कसया के निर्देश पर उक्त काले गेट वाले मकान को सील कर दिया गया तथा विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking