कुशीनगर। जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दिनांक 13 अगस्त 2022 दिन शनिवार को दीवानी न्यायालय कुशीनगर के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन उनकी अध्यक्षता में किया जा रहा है।
जनपद के समस्त अधिवक्ता गण एवं वादकारियों से अनुरोध किया है कि दिनांक 13 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करावे। साथ ही ऐसे वाद जो अभी तक न्यायालय में दाखिल नहीं किए गए हैं उनको प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित करावें।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…