News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुरक्षा के साथ बेजुबानों से प्यार, कुशीनगर के होमगार्ड के जवान ने बंदरों को पानी पिलाकर जीता लोगों का दिल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 4, 2022  |  8:10 PM

884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुरक्षा के साथ बेजुबानों से प्यार, कुशीनगर के होमगार्ड के जवान ने बंदरों को पानी पिलाकर जीता लोगों का दिल

उपेंद्र कुशवाहा/न्यूज अड्डा

पडरौना/कुशीनगर। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने इंसान तो इंसान जानवरों का भी हाल बुरा कर रखा है। ये बेजुबानों कड़ी धूप में कभी पानी तो कभी भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं। ऐसे में इनकी मदद करना हमारी जिम्मेदारी बनता है। कुछ ऐसा ही कुशीनगर में एक होमगार्ड के जवान ने किया है। भीषण गर्मी में डीएम कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान ने बेजुबानों को पानी पिलाकर लोगों का दिल जीत लिया है।

दरअसल,वीडियो और तस्वीरों में एक होमगार्ड के जवान ने बंदरों को सरकारी हैंड पाइप से पानी चलाता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो कुशीनगर का बताया जा रहा है। बंदरों को पानी पिलाते दिखे पडरौना मोहम्मद इलियास होमगार्ड: कुशीनगर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में लगे होमगार्ड के जवान वीडियो और तस्वीरों में दिख रहे होमगार्ड का नाम मोहम्मद इलियास है,जो पडरौना नगर के साहबगंज मोहल्ले के निवासी हैं,मोहम्मद इलियास अपनी ड्यूटी के साथ-साथ इस भीषण गर्मी में बेजुबानों का भी ख्याल रख रहे हैं। वीडियो और फोटो में वह बंदरों को सरकारी हैंडपंप चलाकर पानी पिलाते दिख रहे हैं। बंदर और उसके बच्चे भी अपनी बारी आने का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। उधर होमगार्ड के जवान मोहम्मद इलियास के साथ कुशीनगर कलेक्ट्रेट गेट के अलावा बाहर लगे सुरक्षा व्यवस्था में होमगार्ड के जवान नंदा प्रसाद गुप्ता सिकंदर सिंह,रमेश प्रसाद बेजुबानों को पानी पिलाने के दौरान मदद करते नजर आ रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking