News Addaa WhatsApp Group

Madanpur Devi place/मदनपुर देवी स्थान पर सबकी मुरादे होती हैं पूरी! श्रद्धालुओं की भीड़

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 27, 2022  |  4:46 PM

1,502 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Madanpur Devi place/मदनपुर देवी स्थान पर सबकी मुरादे होती हैं पूरी! श्रद्धालुओं की भीड़
खड्डा/कुशीनगर। नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को सभी सिद्ध देवीस्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बिहार-यूपी की सीमा पर अवस्थित मदनपुर देवी स्थान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर प्रशासन असुविधा से बचने के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश न हो इसलिए ताला बंद कर दिया है। श्रद्धालु नारियल, चुनरी, अगरबत्ती, धूप, कपूर, फूल माला आदि चढ़ाकर मनोवांछित वर मांग रहे हैं।
मंगलवार को बिहार, यूपी व नेपाल से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका व सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मंगलवार की सुबह से ही लोग देवी स्थान पर पहुंचने लगे थे। मदनपुर जंगल में अवस्थित इस देवी स्थान पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मेला परिसर से लेकर मदनपुर गांव, पनियहवा मुख्य सड़क सहित जंगल में भी पुलिस की तैनाती की गई है। हालांकि यूपी के सालिकपुर से आगे बिहार प्रदेश में पड़ने वाली 4 किमी. तक सड़क खराब है बावजूद इसके आस्था भारी है व मां के दर्शन के लिए लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों, टैम्पू , मोटरसाइकिल व अन्य चार पहिया वाहनों की भारी भीड़ मंदिर पर जुट मां के दरबार में मत्था टेक रही है। मान्यता है कि उत्तर प्रदेश व बिहार की सीमा में मदनपुर के घनों जंगलों में प्रसिद्ध सिद्धपीठ मदनपुर वाली मां के मंदिर पर पहुंचने वाला कोई भक्त निराश नहीं लौटता है।
संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking