News Addaa WhatsApp Group Join करें

महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड की भी परीक्षा रद्द होने के संकेत दिए महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 2, 2021  |  10:34 PM

837 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड की भी परीक्षा रद्द होने के संकेत दिए महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने!

कोरोना संकट के बीच CBSE की 12वीं परीक्षा रद्द होने के बाद कई राज्य सरकारों ने भी अपने-अपने यहां परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान किया है. CBSE के बाद हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है. इसके बाद यूपी, महाराष्ट्र समेत कई और राज्य भी जल्द ही परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला ले सकते हैं.

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने बुधवार को कहा कि 12वीं राज्य बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को एक प्रस्ताव भेजा गया है. वह इस मसले पर बैठक करेंगे और एक-दिन के भीतर फैसला ले लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की पहली प्राथमिकता है.

वहीं, इस संबंध में न्यूज एजेंसी ANI ने भी ट्वीट करके जानकारी दी है. CBSE बोर्ड की 12वीं परीक्षा रद्द होने के बाद, उम्मीद की जा रही है कि महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra Board Exam 2021) की 12वीं परीक्षा को भी रद्द कर दिया जाएगा. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा था कि कक्षा 12 की परीक्षा पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा. महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेगी. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने दायर एक जनहित याचिका पर प्रतिक्रिया देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि वह केंद्र की घोषणा के बाद कक्षा 12 के स्टूडेंट्स के लिए राज्य बोर्ड परीक्षाओं पर निर्णय लेगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल…

शिक्षा और संस्कारों की विरासत छोड़ गए सुरेंद्र मणि – विजेंद्र
शिक्षा और संस्कारों की विरासत छोड़ गए सुरेंद्र मणि – विजेंद्र

पटनी गांव में भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन सुकरौली। नेहरू इंटर कॉलेज…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking