News Addaa WhatsApp Group

Mahatma Gandhi Inter College Kushinagar/कुशीनगर: महात्मागांधी इंटर कालेज में हुआ कोविड टीकाकरण ।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 24, 2022  |  7:39 PM

1,096 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Mahatma Gandhi Inter College Kushinagar/कुशीनगर: महात्मागांधी इंटर कालेज में हुआ कोविड टीकाकरण ।

साखोपार/कुशीनगर। कोविड -19 के रोकथाम के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को महात्मागांधी इण्टर कालेज सखवनिया में टीकाकरण हुआ। जिसमे इण्टर मे पढ़ने वाले 15 से 17 वर्ष के कुल 59 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया जिसमे 36 छात्र व 23 छात्राये शामिल रहे।

आज की हॉट खबर- भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के...

उक्त जानकारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य चन्द्रभूषण सिंह ने दी है।उन्होंने बताया कि समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुबेरस्थान की स्वास्थ्य टीम द्वारा कालेज परिसर में पहुंच कर यहां पर पढ़ने वाले 15-17 वर्ष के कुल 59 छात्र छात्राओं को कोविड 19 के प्रथम डोज का टीका लगाया गया है।उन्होंने बताया कि शीतलहर के कारण कालेज में अवकाश चल रहा है फिर भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए कालेज परिवार द्वारा छात्र छात्राओं के अभिभावकों को मैसेज करके कालेज पर आकर टीकाकरण कराने के लिए बता दिया गया है।शेष बचे हुऐ छात्र छात्राओं को टीका करण कराने के लिए मोबाइल द्वारा सूचना दे दी गई है। टीका करण के बाद कालेज परिसर में प्रधानाचार्य चन्द्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैप्टन सीबी सिंह,शिक्षक शाकिर अली,सुधार यादव,देवकरण सिंह,ईशा खान,महेश कुमार मिश्र,अनिल मिश्र,राजनारायण सिंह,दीवाकर राव,उभय सरोज,अमर बहादुर,रामनिवास प्रसाद,राघवेंद्र शरण सिंह,दिपक कुमार,अंशुमान पाण्डेय,गोरख यादव,चन्द्र प्रकाश सिंह,आनंद श्रीवास्तव,राज नरायण सिंह,ओमप्रकाश, एएनएम सुभावती देवी,रामदुलारी चौहान,आशा संगिनी उषा देवी,मेराज खान आदि कर्मचारी व विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking