News Addaa WhatsApp Group

“मां शक्ति” के आशीर्वाद संग एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र का महिला सुरक्षा महाअभियान मिशन शक्ति बना महिलाओं का आत्मबल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 3, 2025  |  5:26 PM

85 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“मां शक्ति” के आशीर्वाद संग एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र का महिला सुरक्षा महाअभियान मिशन शक्ति बना महिलाओं का आत्मबल

गोरखपुर । प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने की दिशा में जीआरपी गोरखपुर अनुभाग के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने महिला जागरूकता का बिगुल बजा दिया है।

एसपी मिश्र ने कहा कि “मां शक्ति” प्रत्येक नारी के अंदर विद्यमान है और इसी शक्ति को जगाने का प्रयास मिशन शक्ति अभियान कर रहा है। महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें निर्भीक होकर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

अभियान के तहत मिशन शक्ति टीमों व एंटी रोमियो स्क्वॉड ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर – 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 – के महत्व को विस्तार से समझाया गया और पंपलेट भी वितरित किए गए।

एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र की अगुवाई में महिला पुलिसकर्मियों ने संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को न केवल जागरूक किया, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी दिलाया कि पुलिस हर पल उनके साथ खड़ी है। वहीं एंटी रोमियो टीम ने सड़क पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों को सख्त चेतावनी देते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर अब नकेल कसना तय है।

एसपी मिश्र ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से “नारी सम्मान और सुरक्षा” को केवल नारा न बनाकर जमीनी हकीकत में उतारना ही असली सफलता है।

संबंधित खबरें
डस्टबीन के पास मिला 12 लाख का पर्स, जीआरपी की ईमानदारी ने जीता दिल—नाबालिग बच्ची भी सुरक्षित, परिवार को लौटे जेवर!
डस्टबीन के पास मिला 12 लाख का पर्स, जीआरपी की ईमानदारी ने जीता दिल—नाबालिग बच्ची भी सुरक्षित, परिवार को लौटे जेवर!

गोरखपुर। जीआरपी थाना गोरखपुर पुलिस टीम ने ईमानदारी और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते…

गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking