News Addaa WhatsApp Group Join करें

मानवता का महोत्सव: रोटरी क्लब कुशीनगर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ने किया रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 23, 2024  |  6:46 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मानवता का महोत्सव: रोटरी क्लब कुशीनगर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ने किया रक्तदान शिविर का सफल आयोजन WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर ने क्षेत्र में समाजसेवा की एक नई मिसाल पेश की। कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, रक्तदान महादान है। यह न केवल जरूरतमंदों के जीवन को बचाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का परिचायक भी है। इस प्रयास में सहभागिता करने वाले रक्तदाता सराहना के पात्र हैं।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली ने अपने संबोधन में रक्तदान को मानवता का सबसे बड़ा महोत्सव बताया। उन्होंने कहा, “रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करने वाले रक्तदाताओं की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। रोटरी क्लब कुशीनगर समाजसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस शिविर में क्षेत्र के उत्साही रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में विजय कृष्ण द्विवेदी, अमित कुमार सिंह, प्रवीण कुमार पाण्डेय, योगेश सिंह, अजय सिंह, शुभम मिश्रा, आदित्य कुशवाहा, विशाल गोंड, रंजू तिवारी, मृतुन्जय गुप्ता, वरुण कुमार यादव, सुशील कुमार, बृजेश कुमार, हरीश चंद पटेल और साहिल अहमद, डॉ रितेश कुमार, विनोद वर्मा सहित कुल 17 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिल बजाज, सार्जेंट एट आर्म्स विजय कृष्ण द्विवेदी, निदेशक अमित श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, राजीव तिवारी, शंभू कुशवाहा, डॉ. आशुतोष पाण्डेय, सरवरे आलम, वरुण यादव, अमरेन्द्र नारायण सिंह, पवन अग्रवाल, रंजीत श्रीवास्तव, शिव जी जायसवाल, आशुतोष मिश्रा और आदिल खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक के कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking