News Addaa WhatsApp Group Join करें

राज्यस्तरीय दो किलोमीटर क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता में सरिता निषाद ने जीता गोल्ड मेडल, बधाईयों का तांता

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 23, 2024  |  6:47 PM

239 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राज्यस्तरीय दो किलोमीटर क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता में सरिता निषाद ने जीता गोल्ड मेडल, बधाईयों का तांता
  • 59 वीं उत्तर प्रदेश क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता
  • मेरठ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा लखनऊ में गत रविवार को संपन्न 59 वीं उत्तर प्रदेश क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में जनपद का प्रतिनिधित्व कर रही धाविका सरिता निषाद ने दो किलोमीटर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। सरिता आगामी 12 जनवरी को मेरठ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।सरिता की इस उपलब्धि पर बधाईयों का तांता लगा है।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

मूलतः दुदही विकास खंड के सरगटिया करनपट्टी गांव निवासी वीरेंद्र निषाद व हीरमती देवी की पुत्री सरिता फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कालेज तमकुहीराज में दसवीं कक्षा की छात्रा है। कोच दुर्गावती व टीम मैनेजर पुष्पेंद्र के नेतृत्व में लखनऊ गई टीम में शामिल सरिता ने उक्त प्रतियोगिता जीत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। सरिता ने इसके पूर्व  21 व 22 नवंबर 2024 को रीजनल स्टेडियम गोरखपुर में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था।

सरिता की उपलब्धि पर जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, सचिव शुभम त्रिपाठी, विद्यालय के प्रबंधक राजा महेश्वर प्रताप शाही, कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह, धनन्जय मिश्र, विमलेश प्रताप सिंह, अमित श्रीवास्तव, भीम गुप्ता, शैलेश, राकेश, दुर्गेश आदि ने बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking