News Addaa WhatsApp Group Join करें

होली में हुडदंग के बहुत बहुत से ढंग,काका कबिरा गा रहे बाजे ढोल मंदृग

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 17, 2022  |  1:34 PM

1,568 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
होली में हुडदंग के बहुत बहुत से ढंग,काका कबिरा गा रहे बाजे ढोल मंदृग WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर। नगर के साहित्यकारों द्वारा होली हुड़दंग कार्यक्रम का आयोजन ‘आरज़ू अड्डा’ पर कवि मोहन पाण्डेय की अध्यक्षता एवं एडवोकेट कृष्णा श्रीवास्तव के रससिक्त संचालन में हुई।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

माँ शारदे की वंदना से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पं. विनोद पाण्डेय ने-

“सजनी फिर वसन्त आ गइलें”

पढ़ कर कार्यक्रम का जबर्दस्त आग़ाज़ किया।

गीतकार शैलेन्द्र ‘असीम’ ने माहौल में फागुन का रंग घोल दिया-

“चढ़ल फगुनवा देख गोरी पर चढ़ल फगुनवा देख”

उस्ताद शायर मोहतरम अब्दुल हमीद “आरज़ू” की रचना पर खूब तालियाँ बजीं-

“होली में दिल खिल जायें यूँ जैसे खिले गुलाब।
गुंचा गुंचा महक रहा हो पाए चमन शबाब।।
मुबारक होली हो।।”

संचालक कृष्णा श्रीवास्तव ने महफ़िल में चार चाँद लगा दिया-

“होली में इतरा रही बाँकी छोरी यार।
बुड्ढे उस पर छोड़ते पिचकारी की धार।।
जोगीरा सा रा रा रा रा।।”

कवि मोहन पाण्डेय की रचना पर खूब तालियाँ बजीं-
होली में हुडदंग के बहुत बहुत से ढंग
काका कबिरा गा रहे बाजे ढोल मृदंग

कवि मधुसूदन मिश्र, सच्चिदानंद पाण्डेय, रामजी कुशवाहा, परमानन्द मिश्र, रमेश साव, चन्द्रहास वर्मा, राकेश मिश्र, डॉ. सम्पूर्णानन्द द्विवेदी, पंकज मणि ने कार्यक्रम को ऊँचाई प्रदान की। उक्त अवसर पर आमजन की उपस्थिति रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking