News Addaa WhatsApp Group

मार्ग दुर्घटना में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jun 11, 2025  |  10:29 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मार्ग दुर्घटना में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सिधावल मसुरगंज मार्ग पर सोहरौना गांव के समीप मार्ग दुर्घटना में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त सूचना के मुताबिक विचित्र मणि उर्फ पिन्टू गिरी पुत्र रामनारायण गिरी उम्र 35 वर्ष निवासी पकड़ी जो सोनबरसा एचपी गैस एजेंसी पर कार्य करता था।वहा से अपने बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था।अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव के समीप पहुंचा था की उसकी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों उसके इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर अहिरौली बाजार थाने से उपनिरीक्षक गिरजेश कुमार कांस्टेबल अमित कुमार,पंकज यादव मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।

संबंधित खबरें
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking