News Addaa WhatsApp Group

मारवाड़ी युवा मंच पडरौना द्वारा अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2021  |  11:32 PM

446 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मारवाड़ी युवा मंच पडरौना द्वारा अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई
  • नगर में भव्य शोभा यात्रा एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जटहा बाजार/कुशीनगर। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन विगत कई वर्षों से धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर के श्री दुर्गा मंदिर से शोभा यात्रा की शुरुआत प्रातः 10 बजे से शुरू होकर कोतवाली रोड स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर मारवाड़ी समाज के रीति अनुसार आपणो रीति रिवाज नामक पत्रिका के विमोचन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि समृद्ध परिवार का गरीब परिवार के प्रति सहयोग कर उसके उत्थान को अमलीजामा पहनाते हुए एक ईंट एक रुपया की नई विचारधारा महाराजा अग्रसेन द्वारा ही प्रस्तुत की गई थी। इसी सोच की आवश्यकता आज पूरे समाज को है जिससे अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच पडरौना के अध्यक्ष जगदंबा टिबडेवाल, कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल, गौशाला अध्यक्ष इंदर चंद अग्रवाल गौशाला मंत्री गौरीशंकर अग्रवाल, अंजनी बगड़िया, माखनलाल तुलस्यान,राजेश अग्रवाल प्रदीप चहाड़िया, सतीश जिंदल संदीप अग्रवाल अंकित सुल्तानिया मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा अध्यक्षा मिनू जिंदल, मंत्री श्रुति गोयल एवं मंच के अन्य सदस्यगण सहित आमजनमानस मौजूद रहे I

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking