News Addaa WhatsApp Group

अश्रुपूरित नेत्रों से हुई माता रानी की विदाई, श्रद्धापूर्वक हुआ विसर्जन

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 13, 2024  |  5:00 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अश्रुपूरित नेत्रों से हुई माता रानी की विदाई, श्रद्धापूर्वक हुआ विसर्जन
  • अधिकांश प्रतिमाओं का होगा सोमवार को विसर्जन

पडरौना/कुशीनगर। शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माता नव दुर्गा की अश्रुपूरित नेत्रों से शनिवार को विदाई हुई। श्रद्धालु सांयकाल वाद्य यंत्रों, नगाड़ों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते, नृत्य करते माता रानी का जयकारा लगाते मां की विदाई कर रहे थे।
पडरौना नगर के आवास विकास कालोनी, बावली चौक, नौकाटोला चुंगी समेत जनपद के अनेक क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की विदाई देर शाम भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने की। रास्ते भर अबीर-गुलाल उ़ड़ाते व भक्ति गीतों पर थिरकते युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था। मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर भक्त गण खिरकिया झरही नदी ले गये जहां विधिवत पूजन-अर्चन के बाद भारी पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल प्रवाह किया। नगर समेत जनपद की अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को होगा

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

डांडिया में दिखा उत्साह, पुरस्कृत हुए प्रतिभागी

आवास विकास कालोनी स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थापित माता रानी की प्रतिमा के दर्शन व पूजन को लेकर कालोनी के हर वर्ग के लोगों का उत्साह देखते बना। कमेटी के लोगों के सहयोग से बीते पांच दिन से चल रहे डांडिया प्रतियोगिता का फाइनल राउंड शुक्रवार की देर रात तक हुआ। निर्णायक मंडल की महिला सदस्यों ने वरिष्ठ, सीनियर, जूनियर वर्ग की बेस्ट प्रतिभागियों का उनके प्रदर्शन के आधार पर किया तथा नामों की घोषणा करके उपहार देकर सम्मानित किया।

पूजा समिति के पदाधिकारी अरविंद सिंह, डा राजेश बरनवाल़,मनीष जायसवाल, पिंटू जायसवाल, प्रशांत,आनंद सिंह,हिमांशु राय, ओम प्रकाश तिवारी आदि की देखरेख में विशाल भंडारा व डांडिया का आयोजन हुआ।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking