खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के मदनपुर सुकरौली गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह के पोखरे में मगरमच्छ का विचरण करते देख ग्रामीण भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ लिया और उसे नदी में छोड़ दिया गया।
रविवार की सुबह मदनपुर सुकरौली गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह के नीजी पोखरे में एक मगरमच्छ की चहलकदमी देख ग्रामीण डर गये। अनहोनी की आशंका देख भाजपा नेता आनंद सिंह ने इसकी सूचना डिप्टी रेंजर खड्डा अमित तिवारी को दी। डिप्टी रेंजर की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने जाल मंगाकर मगरमच्छ को पोखरे से पकड़कर बाहर कराया और नदी में छुड़वा दिया। रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…