खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर सुकरौली के अनुदेशक विनय कुमार सिंह को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में उनके उत्कृष्ट कार्यों को लेकर सम्मानित किया गया है। श्री सिंह के इस उपलब्धि पर शिक्षकों सहित प्रबुद्ध जनों में हर्ष व्याप्त है।
कंपोजिट विद्यालय मदनपुर सुकरौली के प्रधानाचार्य अभीप्शित कुमार सहित समस्त स्टाफ के साथ टीम भावना से कार्य करके हर वर्ष नवोदय परीक्षा , राष्ट्रीय आविष्कार योजना, राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में बच्चों को चयन कराने में श्री सिंह का विशेष योगदान है। वहीं विद्यालय का सुसज्जित वातावरण, पेड़ पौधे एवं फूलों से हरा भरा परिसर, चित्रकारी एवं विद्यालय का स्वच्छ वातावरण खेल- कूद प्रतियोगिता में बच्चों को प्रतिभाग कराने आदि उपलब्धियों को लेकर विनय कुमार सिंह को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रकृति मित्र के रूप में बरेली में सम्मानित किया गया है। विनय कुमार सिंह के साथ फाजिलनगर से श्रीमती मंजू सिंह, मोतीचक से मुन्ना सिंह तथा विशुनपुरा से मिथिलेश कुमार भी प्रकृति मित्र के रूप में बरेली में सम्मानित हुए।
इस उपलब्धि का श्रेय सभी ने मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर को दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान, एनपीआरसी जनार्दन प्रसाद, एआरपी संजय उपाध्याय, अभीप्शित कुमार, दीवान सिंह, एकता पारीक आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…