कुशीनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षा जैसे सिविल सेवा परीक्षा, नीट, एनडीए, सीडीएस इत्यादि हेतु प्रतिभाशाली व उत्साही विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर निशुल्क प्रशिक्षण हेतु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की ।
उक्त बैठक में विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण हेतु जगह का चयन, लाइब्रेरी की व्यवस्था व जगह का चयन, ऑनलाइन कक्षायें, कक्षा का समय आदि मुद्दों पर समीक्षा की गई। कक्षा हेतु जगह के रूप में बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर पर विचार किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने यह निर्देश दिया प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षक के तौर पर सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा पास अभ्यर्थी, कॉलेज के प्रोफेसर, कोचिंग सेंटर, यहां तक कि सरकारी अधिकारियों का भी सहयोग लिया जा सकता है जिससे प्रतिभाशाली व उत्साही छात्र को परीक्षा पूर्व निःशुल्क तैयारी करवाई जा सके। इस क्रम में उन्होंने यह भी सलाह दी की बुक बैंक या लाइब्रेरी की भी व्यवस्था हो। लाइब्रेरी हेतु जगह का भी चयन किया जाए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक ने भी निर्देश देते हुए बताया की परीक्षा वार नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए जो समय-समय पर नियमित तौर पर मॉनिटरिंग भी करते रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने प्रोत्साहन कक्षा के भी चलाए जाने के बात कि जहां अधिकारियों द्वारा बच्चों को समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाए। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, कॉलेज के प्रवक्तागण तथा संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…