मथौली बाजार/कुशीनगर । शनिवार को भाजपा मंडल की बैठक नगर पंचायत मथौली के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के पदाधिकारी, बुथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया।बैठक के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी,बुथ अध्यक्ष घर-घर पहुंचकर जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताये। कृषि विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट आदि सरकार ने हमारे जिला को दिया है। सड़क,पानी, बिजली, शौचालय ,राशन आदि सरकार सभी पात्रों को दिया है। जल्द ही नगर पंचायत मथौली के हनुमान मंदिर मार्ग का निर्माण होना शुरू हो जायेगा। सरकार महिलाओं, किसानो, व्यापारियों, युवाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सदा खड़ा रहुगा। वही जल्द ही हर मंडल में पन्ना प्रमुखों की बैठक किया जायेगा।
चुनावी बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष चुनाव संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह,भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना,विधानसभा प्रभारी आलोक तिवारी, मथौली मंडल प्रभारी ऋषि त्रिपाठी, निशांत शुक्ला ,रवीश सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद आर्य व संचालन रामधनी चौरसिया ने किया।
इस दौरान पूर्व मथौली मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय, आकाश जायसवाल,संजय यादव,दिपक पांडेय, महिला मंडल अध्यक्ष किरन गुप्ता,प्रिंस जायसवाल, रविन्द्र सैनी, दिनेश राव,प्रिंस मद्धेशिया, हेमंत सिंह, महेंद्र यादव, मानवेंद्र सिंह, उमेश साहनी, अशोक पासवान,नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव,अजय कनौजिया , विनय कुमार,रविन्द्र पांडेय,विजय प्रताप सिंह, कृष्णा मद्धेशिया, बृजेश उपाध्याय, विशाल पांडेय, अमन जायसवाल,लक्ष्मण वर्मा आदि मौजूद रहे।
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…