News Addaa WhatsApp Group Join करें

मेहनत की उड़ान: मठिया भोकरिया के मयंक राय बने एयर इंडिया में कमर्शियल पायलट

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 19, 2026  |  2:31 PM

655 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मेहनत की उड़ान: मठिया भोकरिया के मयंक राय बने एयर इंडिया में कमर्शियल पायलट

तमकुहीराज (कुशीनगर)। जनपद कुशीनगर के तहसील तमकुहीराज अंतर्गत ग्राम मठिया भोकरिया के होनहार युवा मयंक राय ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मयंक राय, पिता रामइकबाल राय एवं स्वर्गीय दादा मैनेजर राय के पौत्र हैं, जिनकी इस सफलता से गांव सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर है।
मयंक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद एविएशन क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य तय किया और उसी दिशा में लगातार प्रयासरत रहे। उन्होंने कनाडा के वैंकूवर स्थित स्काई क्वेस्ट एविएशन तथा दुबई (यूएई) के फ्लाई लेवल से प्रोफेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग प्राप्त की। कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन के साथ उन्होंने अपने सपने को साकार किया।
आज मयंक राय देश की प्रतिष्ठित विमानन कंपनी एयर इंडिया में एयरबस विमान के कमर्शियल पायलट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने मयंक की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि मयंक ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है।

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

— रिपोर्ट: स्थानीय संवाददाता

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking