News Addaa WhatsApp Group Join करें

मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 23, 2026  |  2:11 PM

524 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
  • भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड कप्तानगंज क्षेत्र के गांव महुआरी बुधवार की देर शाम श्री बालाजी कल्याण ट्रस्ट सेवा अयोध्या धाम द्वारा आयोजित मेंहदीपुर श्री बालाजी की दरबार लगाया गया जहां प्रसिद्ध भजन गायक मुन्ना लाल ने अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

उन्होंने ‘वीर हनुमाना’, ‘राम जी की सेना चली’, ‘श्री राम की अर्जी’, और ‘जब भी रोया तुम्ही ने संभाला’ जैसे कर्णप्रिय भजनों से माहौल को पूरी तरह राममय बना दिया। उनके भजन ‘मेरा दिल करता है दौड़ कर मेहंदीपुर आ जाऊं’ पर श्रद्धालु खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। वहीं, कलाकार सुनील कुमार ने भी अपनी मधुर आवाज में ‘मेरे केसरी के लाल मेरा छोटा सा काम’ और ‘मेरे बाला जी महाराज’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।वही भक्ति का यह कारवां देर रात तक चलता रहा। भजन गायक मुन्ना लाल ने बताया कि विगत 2014 से श्री बालाजी के आशिर्वाद से देश के कोने-कोने में दरबार लगाकर श्री बालाजी के भक्ति गीतों के माध्यम से सेवा करता हूं।और कहा कि हनुमान जी की भक्ति हमें शक्ति, साहस और सेवा की प्रेरणा देती है।ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

इस दौरान सेवानिवृत नायब तहसीलदार राम अजोर गिरि, जनार्दन गिरी, रमेश गिरी,संतोष वर्मा, विनोद गुप्ता, कुलदीप मौर्य, राम बहादुर, राम किशुन, फतेहबहादुर मौर्य, अनिल गिरी,संजय गिरी, सुनील, सुशील,प्रदीप,प्रिंस,अंकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking