News Addaa WhatsApp Group Join करें

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 18, 2026  |  4:48 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर के नेतृत्व में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा मेरे सपनों का भारत शीर्षक पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र एवं छात्राओं द्वारा चित्रकला बनाने की उनकी प्रतिभा एवं जोश देखते ही बन रहा था। परिषदीय विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है बस जरूरत है हमें उन्हें तराशने एवं निखारने की।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को अवगत कराया गया कि मेरे सपनों का भारत से तात्पर्य है कि एक ऐसा देश हो जहां हर नागरिक शिक्षित, स्वतंत्रत और समानता के साथ जीवन व्यतीत करता हो । मेरे सपनों का भारत वह देश हो जो भ्रष्टाचार, गरीबी और भेदभाव से पूरी तरह मुक्त हो।

छात्र एवं छात्राओं को मेरे सपनों का भारत पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोल‌ई प्रसाद प्रजापति ने कहा कि मेरे सपनों के भारत में शत प्रतिशत साक्षरता हो, गांव और शहर के हर बच्चे को मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिले।

स्वास्थ्य, सुविधाएं इतनी बेहतर हो कि गरीब से गरीब व्यक्ति को भी समय पर सही इलाज मिल सके।
सभी नागरिक भाई चारे की भावना के साथ रहें । महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित और आत्म निर्भर हों ।
मेरा भारत तकनीकी और वैज्ञानिक प्रगति में सबसे आगे हो, साथ ही प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा को भी प्राथमिकता दी जाए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking