News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी क्लब के सदस्यों से वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 16, 2022  |  3:56 PM

634 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब के सदस्यों से वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता

कुशीनगर । बृहस्पतिवार को अर्जुनहां स्थित जिला वनाधिकारी कार्यालय कुशीनगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना ने रोटरी क्लब के सदस्यों से वार्ता की।

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब के समस्त अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी तथा साथ मे समस्त जनपदों के जिला वनाधिकारी जुड़े हुए थे। पर्यावरण को हरा-भरा करने के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने रोटरी से भी पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसे बचाने के लिए भी कारगर उपाय करना होगा।

इस अवसर पर जिला वनाधिकारी कुशीनगर अनिल कुमार श्रीवास्तव के साथ रोटरी क्लब कुशीनगर के उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, साहिल अहमद, निदेशक दिनेश कुमार यादव, सह-कोषाध्यक्ष राजीव जायसवाल, रेंजर पडरौना घनश्याम शुक्ला, रेंजर खड्डा विनोद कुमार यादव, अमित दुबे, रामदुलारे एवं जेआरएफ सुधीर कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking