News Addaa WhatsApp Group

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 13, 2025  |  6:53 PM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति पुण्यकाल कल प्रातः 07 बजकर 58 मिनट के बाद प्रारम्भ होकर दिवा 2 बजकर 58 पर सूर्य मकर राशि पर प्रवेश करेंगे। माघ कृष्ण प्रतिपदा मंगलवार 14 जनवरी को दिवा 02 बजकर 58 मिनट पर सूर्य मकर राशि पर प्रवेश करेंगे, चूंकि धर्मसिंधु के अनुसार संक्रांति के 8 घण्टे पूर्व ही पुण्य काल प्रारम्भ हो जाता है अतः प्रातः 07:58 के पश्चात् मकर संक्रान्ति का पर्व मनाया जाना शुभ होगा। संक्रान्ति के समय स्नान, दान, जप, यज्ञ का विशेष महत्व है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

पृथ्वी के मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रान्ति कहते है। सूर्य का मकर रेखा से उत्तरी कर्क रेखा कि ओर जाना उत्तरायण तथा कर्क रेखा से दक्षिणी रेखा की ओर जाना दक्षिणायन कहलाता है। मकर संक्रान्ति के दिन यज्ञ में दिए गए द्रव्य को ग्रहण करने के लिए देवता पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। इसी मार्ग से पुण्यात्मायें शरीर छोड़कर स्वर्गादि लोकों में प्रवेश करतीं हैं। इसलिए यह आलोक का अवसर माना जाता है। इस पर्व पर तिल का विशेष महत्व है ! तिल खाना तथा तिल बाँटना इस पर्व की प्रधानता है। शीत के निवारण के लिए तिल, तेल तथा तूल का महत्व है।

तिल मिश्रित जल से स्नान, तिल- उबटन, तिल-हवन, तिल-भोजन तथा तिल-दान सभी कार्य पापनाशक है इसलिए इस दिन तिल, गुड तथा चीनी मिले लड्डू खाने और दान देने का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्य राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर राशि पर सूर्य का प्रवेश दिनांक 14 जनवरी मंगलवार को दिवा 02 बजकर 58 पर हो रहा है। उस समय वृष लग्न भोग करेगी, अतः वृष राशि वालों के लिए यह संक्रान्ति अत्यंत लाभकारी होगी। मकर व कुम्भ राशि वालों के रुके हुए कार्य त्वरित होने लगेंगे, मेष व वृश्चिक राशि के लोगो को भूमि का सुख प्राप्त हो सकता है। वृष व तुला राशि के लोगो को वाहन व भवन का योग बन रहा है।

मिथुन व कन्या राशि के लोगो के लिए धन लाभ। कर्क राशि के लोगो के लिए व्यापार में लाभ व रुके हुए कार्य होंगे। सिंह राशि के लोगो के लिए वाहन सुख की प्राप्ति व राजनैतिक लाभ। धनु व मीन राशि के लोगो के लिए पद व प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking