सलेमगढ़/कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के सलेमगढ़ बहादुरपुर मार्ग आर सी सी रोड़ का लोकार्पण क्षेत्रिय विधायक द्वारा बृहस्पतिवार को किया गया। जिसमें स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जानकारी हो कि नवनिर्मित सलेमगढ़- बहादुरपुर आर सी सी मार्ग का उद्घाटन तमकुहीराज के विधायक डॉ असीम कुमार राय ने किया।उन्होने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी ढांचे को मजबूत होने से आम आदमी की दशा में परिवर्तन किया जा सकता है। ऐसे में सुदूर ग्रामीण इलाकों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मेरी पहली प्राथमिकता में है।
जानकारी हो कि यह नवनिर्मित सलेमगढ़- बहादुरपुर आर सी सी मार्ग जो लगभग डेढ़ किलोमीटर चलने वाली सड़क है । जो बिहार सीमा से राष्ट्रीय राजमार्ग सलेमगढ़ को जोड़ती है। इसे विधायक निधि से १करोड़ २५लाख रुपए की धनराशि से निर्मित किया गया है।
उक्त कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत कुमार सिंह ने भी सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विधायक को साधुवाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन अतुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा मनोरंजन के माहिर अजय गिरी द्वारा संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा युवा नेता निलय कुमार सिंह, सुवाष राय,रिंकू सिंह, शिवशंकर सिंह,संतराज कुशवाहा, संजय चौरसिया, संजय खरवार, जितेन्द्र कुमार, राहुल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…