News Addaa WhatsApp Group Join करें

डिप्टी सीएम से मिले विधायक हाटा में ट्रामा सेंटर खोलने की मांग!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 24, 2022  |  12:12 PM

1,168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डिप्टी सीएम से मिले विधायक हाटा में ट्रामा सेंटर खोलने की मांग! WhatsApp
Responsive image

वेद प्रकाश मिश्र/राज पाठक

हाटा/कुशीनगर। विधानसभा हाटा के लिए मेडिकल इमरजेंसी की मांग करते हुए क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित नगर पालिका हाटा में ट्रामा सेंटर की स्थापना करने की मांग करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र सौंपा।विधायक ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए उन्हें बताया कि विधानसभा क्षेत्र हाटा में स्वास्थ्य की सुविधाएं काफी पिछड़ी हुई हैं।पर्याप्त डॉक्टर नहीं होने के कारण यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही इन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर या फिर लखनऊ के लिए रेफर करना पड़ता है हाटा के लिए नए ट्रामा सेंटर की मांग करते हुए विधायक ने डिप्टी सीएम को पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि आए दिन हाटा क्षेत्र में दुर्घटनाएं होती रहती है ऐसे में ट्रामा सेंटर बेहद ही जरूरी है ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

विधायक ने पत्र के माध्यम से कहा की विधानसभा क्षेत्र हाटा जनपद कुशीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 से सीधे जुड़ा हुआ है। जिसमें मेरे विधानसभा का मुख्य बाजार हाटा नगर है जो नगरपालिका है हाटा में ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं तहसील मुख्यालय भी है। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े होने के कारण अन्य जिलों के साथ ही बिहार प्रांत का मुख्य मार्ग है जिससे यहां की यातायात व्यवस्था अत्यधिक होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं उस परिस्थिति में ट्रामा सेंटर ना होने के कारण लोगों को 40 से 50 किमी दूरी तय करनी पड़ती है जिससे दुर्घटना के शिकार हुए लोगों में अधिकतर लोगों की मृत्यु हो जाती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking