News Addaa WhatsApp Group

मनरेगा कार्यों में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 30, 2025  |  7:54 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मनरेगा कार्यों में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। दुदही विकास खंड के दुमही ग्राम सभा के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर इस घोटाले की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आधा दर्जन सड़कों का निर्माण कागजों में दिखाकर भुगतान निकाल लिया गया है, जबकि वास्तव में कोई काम नहीं हुआ है। खासकर एक सड़क का नाम लेकर ग्रामीणों ने बताया कि वहां कोई काम नहीं हुआ, फिर भी पेमेंट हो चुका है। इसके अलावा, गांव से बाहर कमाने गए लोगों के नाम भी मनरेगा मजदूरों की सूची में जोड़कर भुगतान किया गया।

जांच और सख्त कार्रवाई की मांग : ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द जांच नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना में इस तरह के भ्रष्टाचार से गरीब मजदूरों के हक पर डाका डाला जा रहा है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल : अब तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जांच शुरू नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे।

प्रदर्शन में जितेन्द्र गुप्ता, छोटेलाल कुशवाहा, दुर्गेश खरवार, राजमंगल कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, गुलशन कुशवाहा समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking