कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान पुलिस ने मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले एक अंतरप्रांतीय चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल टावर से काटे गए कुल 14 टुकड़ों में करीब 28 मीटर केबल बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को तरयासुजान थाना क्षेत्र के सिसवा दीगर में इंडस कंपनी के मोबाइल टावर पर केबल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक व्यक्ति को केबल काटकर चोरी करते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से काटे गए केबल के 14 पीस, कुल 28 मीटर बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश पुत्र नरायन पटवा, निवासी सासमुसा, थाना कुचायकोट, जनपद गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर तरयासुजान थाने में मु0अ0सं0 285/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और टावरों से केबल चोरी की अन्य घटनाओं में संभावित संलिप्तता की भी जानकारी जुटा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, उप निरीक्षक बृजेश सिंह, उप निरीक्षक शुभम भार्गव तथा आरक्षी प्रवेन्द्र सिंह, थाना तरयासुजान की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर केबल चोरी करने वाले गिरोहों में हड़कंप की स्थिति है।
हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…