News Addaa WhatsApp Group

मोटर साइकिल सवार को बचाने में बड़ी गंडक नहर में गिरी बोलेरो कार, कोई हताहत नहीं

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 15, 2025  |  9:33 PM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोटर साइकिल सवार को बचाने में बड़ी गंडक नहर में गिरी बोलेरो कार, कोई हताहत नहीं
  • दो युवकों ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नहर के सिगंहा रेगुलर के पास एक बोलेरो कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नहर में जा गिरी। बोलेरो में सवार दो युवकों ने साहस का परिचय देते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। क्रेन की मदद से बोलेरो को नहर से निकालने का प्रयास जारी है। मौके पर देखने वालों की भारी भीड़ जुटी रही।

आज की हॉट खबर- मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर...

बोलेरो के मालिक नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द निवासी बोलेरो के मालिक अशद अंसारी ने बताया कि बोलेरो को भाड़े पर रिजर्व किया गया था और सवार मठिया धीर गांव जा रहे थे। सिंगहा और खैरटिया नहर पुल के बीच अचानक सामने एक बाइक आ गई, बाइक को बचाने के प्रयास में बोलेरो लगभग नहर के 40 फीट गहरे पानी में चली गई, सवार कूदकर अपनी जान बचा लिए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने गोताखोरों को सूचित कर दिया।

मौके पर क्रेन की मदद से बोलेरो को नहर से निकालने की कोशिश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक नहर में से बोलेरो को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking