अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के तुर्कडिहा चौराहे पर एक महिला की मोटरसाइकिल की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पाकर परिजन पहुंचे और आनन फानन में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे की रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार तुर्कडिहा निवासी फुलपती पत्नी राजेश प्रसाद उम्र लगभग 42 वर्ष शुक्रवार लगभग 3 बजे चौराहे पर समान खरीदने गई थी की एक मोटरसाइकिल जो पिपराइच से हाटा की तरफ जा रहा था की उक्त स्थान पर मोटरसाइकिल से फुलपति को ठोकर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पाकर परिजन पहुंचे और आनन फानन में उसे निजी साधन से गोरखपुर मेडिकल कालेज लेकर जा रहे थे की रास्ते में ही उसकी मौत हो गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…