News Addaa WhatsApp Group

मरचहवा में बाघ ने खूनी पंजे से किशोरी को किया घायल, सिर व जंघे का मांस निचोड़ा

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 15, 2025  |  8:00 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मरचहवा में बाघ ने खूनी पंजे से किशोरी को किया घायल, सिर व जंघे का मांस निचोड़ा
  • खड्डा थाना क्षेत्र के मरचहवा गांव के सरेह में बाघ किशोरी को 7 मीटर खींचकर गन्ने के खेत में किया हमला
  • गांव में दहशत एवं भय का माहौल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नदी पार के शिवपुर पुलिस चौकी अन्तर्गत मरचहवा गांव के सरेह में शुक्रवार की सायं पशुओं के लिए चारा काटने गयीं तीन लड़कियों के सामने अचानक बाघ ने हमला कर दिया, हमले में एक किशोरी को बाघ ने गन्ने के खेत में खींचकर ले गया और सर व जंघें पर पंजा मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। दोनों लड़कियों ने भागकर जान बचाई और शोर किया। ग्रामीणों के पहुंचने पर बाघ छोड़कर कहीं छिपा गया। परिजनों ने उस बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

नदी पार रेता इलाके में इन दिनों सोहगीवरवां वन अभ्यारण्य के जंगलों से भटककर तेंदुआ एवं बाघ रिहायशी इलाके में विचरण कर रहे हैं। शुक्रवार को बसहीं गांव की रहने वाली रमिता पुत्री गोबर मुसहर 14 वर्ष साथ में शैली पुत्री नगीना साहनी उम्र 12 वर्ष एवं सविता पुत्री अनिरुद्ध 10 वर्ष शाम के चार बजे पशुओं को खाने के लिए हंसुआ लेकर मरचहवा गांव के सिवान में चारा लेने जा रही थी, अचानक पीछे से एक बाघ ने रमिता पर हमला कर दिया और उसे खींचकर रामदरश के गन्ने में लगभग 7 मीटर घसीटते हुए ले गया और खूनी पंजे से सिर एवं जांघें के मांस को निचोड़ दिया, बच्ची चिल्लाने लगी और साथ की दो लड़कियां जान बचाकर शोर मचाते हुए भाग गई।

गांव के रमई खेत देखने गए थे तो हल्ला मचाया तब तक ग्रामीण लाठी -डंडे लेकर आ गये और शोर सुनकर बाघ कहीं छिपा गया। घरवालों ने लड़की को बोलेरो में बैठाकर घायलावस्था में अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं ग्रामीणों में दहशत एवं भय का माहौल बना हुआ है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking