News Addaa WhatsApp Group

मृतक अमृता के परिजनों ने किया फोरलेन सड़क जाम

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 13, 2025  |  7:23 PM

66 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मृतक अमृता के परिजनों ने किया फोरलेन सड़क जाम

हाटा/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के कपूर पिपरा निवासी दो दिन पूर्व गायब हुई अमृता का शव देवरिया जनपद के थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र मे अर्ध नग्न में शव मिला था जिस पर परिजन शनिवार की रात को हो हाटा कोतवाली का घेराव कर शोर शराबा किया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जहां मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गयी। पुनः रविवार शाम को अमृता के परिजनो को यह कही से जानकारी मिला कि अमृता का शव पुलिस जला देगी शव घर नहीं आएगा जिस पर परिजन सहित सैकड़ों नगर वासियों ने लगभग पांच बजे केन यूनियन तिराहे स्थित फोरलेन सड़क जाम कर दिए और अमृता के शव को घर पहुंचाने की मांग, गिरफ्तार अभियुक्त पर लवजिहाद का मुकदमा,तथा उसके मकान पर बुलडोजर जैसी कार्रवाई की मांग करने लगे।

जहां जाम की सूचना पर हाटा कोतवाली, अहिरौली बाजार, कप्तानगंज तथा कसया की पुलिस ने समझा कर फोरलेन सड़क से जाम हटाया तब आक्रोशित वार्ड के लोग कोतवाली गेट पर पहुंच हल्ला करने के साथ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे, जहां मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने मृतका की मां विमला देवी सहित अन्य को समझाते हुए कहा कि इस घटनाक्रम में जितने भी दोषी होगे सभी गिरफ्तार होंगे किसी को बक्शा नहीं जाएगा मृतका का शव पीएम हाऊस से सीधे घर आएगा।जिसके बाद भी मृतका की मां शव की मांग करते हुए पुनः सड़क पर बैठ गयी।इस दौरान गाड़ियों का जाम लग गया पुलिस ने सड़क पर जहां लाठी पटकी बाकी लोग भागने लगे और मृतका के परिजनो को सड़क से किनारे किया।

इस दौरान मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह व वार्ड सभासद राजू वर्नवाल पहुंचे और समझाया कि पुलिस प्रशासन पीडित के साथ है और विधिक कार्रवाई कर रही है तब परिजन घर गये।जाम के दौरान भाजपा के नेता पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नाथानी, रामबचन सिंह, राजेश मणि सहित अन्य लोग भी परिजनों को समझाते रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking