News Addaa WhatsApp Group

मुहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस, पुलिस रही मुस्तैद

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 6, 2025  |  8:51 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस, पुलिस रही मुस्तैद
  • अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में ताजिया का जुलूस निकाला गया

कुशीनगर। रविवार को जगदीशपुर,मगडीहा, सेन्दुरिया विशुनपुर घोघरा गिदहा,बलुआ, बेन्दुआर लच्छीराय,सखौली, सहजौली एवं आसपास के क्षेत्रों में रविवार वार को मुहर्रम के अवसर पर परंपरागत तरीके से ताजिया का जुलूस निकाले गए। हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में यह पर्व मनाया जाता है।युवाओ ने लाठी-डंडा और तलवारबाजी जैसे पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन कर करतब दिखाया।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की थी। हर जगह पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

मुहर्रम के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग नौवीं और दसवीं तारीख को रोजा रखते हैं। वे इस दौरान अल्लाह की इबादत में लीन रहते हैं। गम-ए-अशूरा के इस मातमी पर्व की तैयारियां एक महीने से चल रही थीं। हिजरी नववर्ष का यह पहला महीना शहादत के महीने के रूप में जाना जाता है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार संजय दूबे, उपनिरीक्षक गिरजेश कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, विपिन सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, धर्मेन्द्र कुमार मनोज यादव, पंकज यादव, राहुल कुमार संदीप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking