कसया/कुशीनगर। विश्व प्रसिद्ध तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु और निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रमुख परम पूज्य दलाई लामा ने कुशीनगर स्थित तिब्बती मन्दिर में 45 वर्षों से सेवा दे रहे मुखलाल सिंह को सम्मानित कर आशिर्बाद दिया।
हिमांचल प्रदेश के धर्मशाला में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा और तिब्बती मन्दिर के मुख्य भंते कोनचोक टेनक्योंग ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर निवासी मुंडेरा रतनपट्टी निवासी मुखलाल सिंह को बुधवार को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह देकर आशिर्बाद दिया।तिब्बती भंते कोनचोक टेनक्योंग के साथ धर्मशाला पहुंचे श्री सिंह की 45 वर्ष से तिब्बती मन्दिर में की जा रही सेवाओं के बारे में जानकर परम् पूज्य दलाई लामा काफी प्रसन्न हुए। परम् पूज्य लामा द्वारा श्री सिंह के सम्मानित होने पर भंते ज्ञानेश्वर, भंते अशोक, भंते डा0 नन्द रतन, भंते महेंद्र, भंते मायी बीक, भंते संदीप लामा, टीके राय, विनय कीर्ति, भंते सागर, अम्बिकेश त्रिपाठी, राम नगीना, ओमप्रकाश कुशवाहा, मनोज प्रजापति, गौतम शर्मा, हिमांशु पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश शर्मा, सूरज यादव, सभासद ब्रिजेन्द्र विश्वकर्मा, पीएन सिंह, आमोद सिंह आदि सहित उनके पुत्र अजय कुमार सिंह, राम सूरत सिंह ने खुशी व्यक्त किया।
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…
कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण…
हाटा कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही…