खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र की खड्डा एवं छितौनी नगर निकाय चुनाव के लिए चार मई को मतदान होगा। 13 मई को परिणाम घोषित होंगे। निकाय चुनाव की तारीखों का एलान होते ही शहर में होर्डिंग और बैनर हटाए जाने लगे।
नगर पंचायत खड्डा एवं छितौनी में निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को आचार संहिता लागू होते ही पुलिस और प्रशासन की टीमों ने शहर में लगे बैनर पोस्टर हटाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन से प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा एवं हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने चुनावी पोस्टर बैनर से भरे पड़े शहर की लिफ्ट मशीन से चढ़कर खम्भो आदि पर लगे पोस्टर को नगर पंचायत कर्मियों से सफाई शुरू करवाई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर राजनीतिक पोस्टर या बैनर जैसे चुनाव प्रचार का कोई भी माध्यम का प्रयोग करने पर उसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसा करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम भावना सिंह ने बताया कि पहले चरण में चार मई को जनपद कुशीनगर में मतदान होना है। इसी के चलते ही 11 अप्रैल से नामांकन पत्रों की बिक्री का काम शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। अति संवेदनशील बूथों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
1. खड्डा- ओबीसी महिला
2. छितौनी- अनारक्षित
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…