खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा निवासी एक मुसहर समुदाय के व्यक्ति ने अपने आराजी नम्बर की जमीन पर एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा कब्जा कर जोतने- बोने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में शिकायत की है।
ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव निवासी रामसुभग मुसहर ने तहसील दिवस प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका गांव के ही मौजे में हिस्से की जमीन है जिसे गांव के एक ही परिवार के तीन रसूखदार लोगों ने कब्जा कर जोत बो रहे हैं। गुहार लगाया है कि प्रार्थी निहायत गरीब और लाचार है और मुकदमा लड़ने की क्षमता नहीं है। उक्त व्यक्ति ने तहसील दिवस प्रभारी से उसके भूमिधरी के नम्बर की जमीन को कब्जा मुक्त कर उसे कब्ज़ा दिलाने की गुहार लगाई है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…