सुकरौली (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली अंतर्गत गणेशपुर रजवाहा नहर में रविवार को एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान अनिल (38 वर्ष), पुत्र हरी, निवासी पड़री गौरा, हाटा के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनिल अपनी बहन को देवतहा गांव छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक नहर के किनारे खड़ी मिली, जबकि कुछ दूरी पर उसका शव नहर में तैरता पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि अनिल की मौत नहर में गिरने से नहीं, बल्कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…
खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…
कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…