News Addaa WhatsApp Group Join करें

नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 1, 2026  |  7:09 PM

206 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम
  • नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां

खड्डा कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव की चौहान टोले में शुक्रवार की शाम सिधरिया ड्रेन में गिरकर लापता हुई तीनों चचेरी वाहनों के शव शनिवार की सुबह लगभग 12 घंटे बाद बरामद कर लिए गए। शुक्रवार की देर रात तक एसडीआरएफ और ग्रामीण गोताखोर की संयुक्त टीम के लगातार प्रयास की लेकिन सफलता नहीं मिली थी। शनिवार की सुबह घटनास्थल से कुछ दूरी पर पानी में उतराता सपना 12 वर्ष शिवानी 10 वर्ष और कंचन 08 वर्ष के शव पानी में दिखाई दिए, इसके बाद उन्हें बाहर निकला गया। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । एक गांव दो सगी और एक चचेरी मासूम बहन की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया परिवार के लोग शव मिलते ही दहाड़े मारकर रोने लगा। पूरे गांव में शोक की लहर है। बताते चलें की तीन बच्चियों एक दूसरे को बचाने में सिधारिया ट्रेन में गिर कर लापता हो गई थीं, वह पशुओं को चारा काटने के बाद पुल पर बैठी हुई थी, चर्चा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों आपस में झगड़ने लगी

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

इस दौरान एक-एक कर तीनों बच्चियां पुल के नीचे ड्रेन में गिर पड़ी। वहीं साथ में उनका भाई कल्लू साइकिल लेकर घूम रहा था, ड्रेन में डूबी सपना शिवानी की मां के अलावा कंचन की मां संयोग से एक ही साथ शुक्रवार को अपने-अपने मायके चले गई थीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking