खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में गुरुवार को नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
कलश यात्रा मदनपुर सुकरौली से प्रारम्भ होकर सिसवा गोपाल, सारंग छपरा, सोहरौना, खड्डा स्टेशन रोड होते हुए सुभाष चौक, तुर्कहा, पकड़ी और भैंसहा मार्ग से होते हुए नारायणी नदी के ठोकर नंबर 3 तक पहुंची। वहां आचार्यों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। कलश धारण किए कन्याओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नदी से जल भरकर यात्रा को पूर्ण किया। पूरी यात्रा के दौरान क्षेत्र “जय श्री राम”के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक विवेकानन्द पाण्डेय भी शामिल हुए और लोक मंगल की कामना की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह, कैलाश सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह, प्रभु गुप्ता, विनय सिंह, अजय सिंह, आनन्द सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विष्णुप्रताप शर्मा, हिमांशु सिंह, शिवनन्दन केशरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि नव दिवसीय इस महायज्ञ के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों सहित और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…