कसया/कुशीनगर । हिरण्ड्यवती नदी के बुद्धा घाट पर नौका बिहार का नववर्ष के स्वागत में पुनः संचालन शुरू किया गया। नौका बिहार का शुभारम्भ जिलाधिकारी एस राज लिंगम व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया और नौका बिहार का आनंद लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री लिंगम ने कहा कि नौका बिहार से यहां आने वाले पर्यटक व सैलानीं आकर्षित होंगे। फ़ूड स्ट्रीट हब, खेल पार्क, नौकायन सहित अन्य सुबिधाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। विधायक श्री मणि ने कहा कि कुशीनगर में पर्यटन व्यवसाय के बढ़ने से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। नौका बिहार का उद्घाटन करने के पश्चात अतिथियों ने नौका में सवार होकर बिहार किया। इस अवसर पर एडीएम कुशीनगर, उपजिलाधिकारी वरुण पाण्डेय, भन्ते महेंद्र, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, रामाधार यादव, केशव सिंह, राहुल तिवारी, मस्तराज सिंह, अमित कुमार पाण्डेय, नीलेश रंजन राव आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व जिलाधकारी श्री लिंगम ने नाबार्ड शरद मेले का उद्घाटन किया।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…