News Addaa WhatsApp Group Join करें

नौरंगिया में सरस्वती ला कालेज का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न, जिले का पहला ला कालेज

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 14, 2024  |  5:50 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नौरंगिया में सरस्वती ला कालेज का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न, जिले का पहला ला कालेज WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के नौरंगिया ग्रामसभा में शनिवार को सरस्वती लॉ कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर किया गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

शिलान्यास एवं भूमि पूजन के उपरांत मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सपा विधायक पूर्णमासी देहाती, वरिष्ठ भाजपा नेता एनपी कुशवाहा, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव तथा सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से किया। कुशीनगर के प्रथम लॉ कॉलेज की स्थापना के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. पूर्णमासी देहाती ने क्षेत्रीय विकास के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण अंग बताया। कार्यक्रम के आयोजक प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का विकास सड़कों और बिजली की उपलब्धता ही नहीं है बल्कि जब तक क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, रोजगार, चिकित्सा और व्यापार के अवसर नहीं बढ़ेंगे समुचित विकास नहीं होगा। सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज शिक्षा के विकास हेतु सतत् प्रयत्नशील है और इसी कड़ी में तीन वर्षीय एवं पांच वर्षीय विधि स्नातक पाठ्यक्रम सरस्वती लॉ कॉलेज नौरंगिया में शुरू होने जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा ने किया।

आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व प्रमुख हरीश राणा, केन यूनियन चेयरमैन संजय राव, शांतिश शाही, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पाण्डेय, सुनील प्रजापति, व्यापार मण्डल के संतोष जायसवाल, सपा नेता अमर जायसवाल, वरिष्ठ सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking