नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा व पिपरा जवाहिर गांव में घूरे की चिंगारी से लगी आग में लगभग 10 रिहायसी घर घर गृहस्ती के सामान सहित जल कर खाक हो गए। उक्त आगजनी में एक भैंस जल कर मर गई तथा एक पड़िया गम्भीर रूप से झुलस गई।ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। शनिवार दोपहर सुरु हुई तेज पछुआ हवा के बीच लीलाधर छपरा गांव में सिंहासन के घूरे से उठी आग ने सिंहासन सहित तिलक, जितेंद्र,मन्नू,गुदरी,अर्जुन,काशी,बनारसी,मोहन आदि के घरों को अपने आगोश में लेते हुए उनके घर गृहस्ती के सामान को जला कर खाक कर दिया।
उक्त आगजनी में जलने से काशी की एक भैंस जलकर मर गई तथा मन्नू की एक पड़िया भी गम्भीर रूप से झुलस गई।इसी तरह पिपरा जवाहिर गांव में मंसूर द्वारा अपने पशुओं को मच्छर से बचने के लिए शुक्रवार रात में किये गए आलव को शनिवार सुबह बुझाने के पश्चात भी उसमें बचे चिंगारी से लगी तजमुल व रमाकांत के घर जल कर खाक हो गए।उक्त गांव के ग्रामीणों की माने तो उनका कहना है कि गांव में लगी आगजनी की सूचना लगातार फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड के जिम्मेदार उनकी नही सुने।इससे उनमें काफी आक्रोश है।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…