Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Nebua Naurangia News/नेबुआ नौरंगिया: आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर कहासुनी को दौरान असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 9, 2022, 2:22 PM IST • अब तक 1.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा-जुडाछपरा के टोला पटखौली में बृहस्पतिवार रात बैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की मुर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से दूसरी मूर्ति लाकर स्थापित करा दिया गया।

थानाक्षेत्र के उक्त टोले पर वृहस्पतिवार को महाराज गंज जनपद के कोठीभार थानाक्षेत्र के खेसरारी से बारात आई थी द्वारपूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने गांव में बनी भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान सोनू गौड़ ने ग्रामीणों को आर्थिक मदद कर तत्काल दुसरी मूर्ति मंगवाकर उसी स्थान पर स्थापित करा दिया।

थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि किसने मूर्ति को क्षति पहुंचाई है जांच किया जा रहा, जांच के बाद उन शरारती तत्वों पर कार्रवाई किया जायेगा फिलहाल गांव में नई मूर्ति मंगवाकर स्थापित करा दिया गया है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi