कसया/कुशीनगर। पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने पकवाईनार के समीप भरटोली स्थित अपने प्राथमिक विद्यालय परिसर में शिक्षक साथियों व बच्चों के साथ पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया। पौधरोपण करते श्री शुक्ल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के रोक थाम में पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी को बढ़ चढ़ कर पौधे लगाना व बचाना चाहिए। उन्होंने नयी दिशा के जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान को जन अभियान बनाने की बात कही।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल, नागेंद्र तिवारी, हरीन्द्र चौरसिया, महेश कर्णधार, अमर प्रकाश पांडेय, नरेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, बदरूज्ज्मा, अमित राय, सुधीर राय, अमरनाथ कुशवाहा, अरविंद सिंह, रत्नेश तिवारी, बेबी, कांति देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…