News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ-नौरंगिया: सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक घायल, हालत नाज़ुक

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 25, 2023  |  9:00 PM

138 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ-नौरंगिया: सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक घायल, हालत नाज़ुक WhatsApp
Responsive image
  • बाइक सवार दोनों युवक नहीं पहने थे हेलमेट
  • शनिवार की देर सायं की दुर्घटना

खड्डा/कुशीनगर।नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे से 500 मीटर दूर दुबौली गांव के पास शनिवार की सायं बाइक सवार एक युवक का दूसरे बाइक से पीछे से टक्कर हो गई। इस दौरान सवार बाइक सहित गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद नेबुआ-नौरंगिया पुलिस के दो जवान चौराहे से दोनों को एम्बुलेंस से कोटवां सीएचसी भिजवाया जहां एक युवक की हालत अति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

जटहां थाना क्षेत्र के अहिरौली (सुगौली) निवासी उपेन्द्र जायसवाल उम्र 30 वर्ष बाइक से बभनौली चौराहे की ओर से घर आ रहा था कि दुबौली चौराहे पर एक दूसरे बाइक सवार से पीछे से टक्कर हो गई। इसके बाद उपेंद्र बाइक सहित सड़क पर गिरकर लोहुलुहान हो गया। एवं सर में गम्भीर चोट के कारण अत्यधिक खून का रक्तस्राव होने लगा। दूसरे बाइक सवार दुबौली गांव निवासी भी चोटिल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे नेबुआ-नौरंगिया के दो पुलिस जवानों ने उसे ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेंस से कोटवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और स्वयं उसकी गाड़ी को लेकर अस्पताल पहुंच परिजनों को सूचना दी।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उपेन्द्र जायसवाल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। वहीं दूसरे युवक का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking