News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: प्रतिबंधित 10 किलोग्राम मांस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 14, 2023  |  6:13 PM

257 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: प्रतिबंधित 10 किलोग्राम मांस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नेबुआ-नौरंगिया पुलिस ने मंगलवार को लगभग 10 किग्रा पड़वे के मांस और काटने वाले औजार के साथ 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

नेबुआ-नौरंगिया एचएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक विनायक यादव, हेड कांस्टेबल अरविन्द गिरि, अखिलेश कुमार, अरविन्द यादव, अमित शर्मा सिपाही धर्मेन्द्र यादव प्रथम की टीम ने पड़वे के प्रतिबंधित 10 किग्रा मांस,तीन अदद दाव, एक अदद तराजू, चार अदद बांट, एक अदद लकडी का ठीहा के साथ अभियुक्त सलामुद्दीन अंसारी उर्फ गरीब पुत्र सूबेदार, अरमान अंसारी पुत्र नैमुतुल्लाह अंसारी, मकसूद पुत्र साबिर अली, एवं जुल्फकार अंसारी पुत्र हजरत अली निवासीगण ग्राम सौरहा बुजुर्ग टोला जौरही थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर चारों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 153ए, 429 आईपीसी व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking