खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव की एक महिला ने पुराने रंजिश को लेकर कुछ लोगों के द्वारा गाली गलौज, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध मारपीट एवं दलित उत्पीड़न में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
पिपरपाती गांव निवासी महिला किरन पत्नी महेंद्र गोंड ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार को दिन में गांव के रास्ते अपने घर जा रही थी कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव की रहने वाली एक महिला, उसके पति एवं महिला की बहन ने रोककर मारपीट की और छुड़ाने आए दो लोगों को भी मारा पीटा और जातिसूचक गालियां देते हुए धमकी भी दी है। पुलिस को तहरीर देकर महिला ने कार्रवाई की मांग की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित निरमा देवी, भगवन्त और एक अज्ञात महिला के विरुद्ध मारपीट और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…