News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार…मजदूरों के हक पर डाका, JCB से हो रही है पोखरी की खुदाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2023  |  9:21 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार…मजदूरों के हक पर डाका, JCB से हो रही है पोखरी की खुदाई WhatsApp
Responsive image

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर।गांवों से पलायन रोकने और हर हाथ को काम देने के लिए सरकार के द्वारा संचालित किए जा रहे मनरेगा योजना का गांवो में जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहीं भ्रष्टाचार पूर्वक हो रहे इस कार्य की जिम्मेदारों को भनक तक नहीं है।
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के ग्रामसभा परसौनी में शनिवार की रात में सिधरिया ड्रेन के पास रामाकान्त चौरसिया के खेत के सामने पोखरे की खुदाई का कार्य ग्राम प्रधान के मौजूदगी में जेसीबी मशीन से करवाया जा रहा था। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 1मिनट 19 सेकेंड के वायरल वीडियो में रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से खुदाई करके उसके मिट्टी को ट्रालियों पर लोड करते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो ने मनरेगा योजना का पोल खोलकर रख दिया है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

गांव के जिम्मेदार ही मनरेगा के तहत खुदवाए जाने वाले पोखरे को जेसीबी से खुदवाकर दोहरा लाभ कमा रहे है, वहीं मनरेगा को लेकर सरकार की मंशा को भी चोट पहुंचा रहे हैं। पोखरे के कुछ हिस्से की मेड़बदी मजदूरो से कराई गई है। ग्रामीणों के एक समूह का कहना है कि ग्राम प्रधान ने जेसीबी मशीन से पोखरा खुदवाकर इससे निकली मिट्टी को भी बेच दिया हैं। ग्रामीणो ने अधिकारियोँ से इस मामले की जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग की है। वही नेबुआ नौरंगिया खण्ड विकास अधिकारी उषा पाल ने कहा कि ये प्रकरण संज्ञान में नही है। जांच करके आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking