Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

नेबुआ नौरंगिया: संचालक समिति के सदस्यों हेतु चुनाव सम्पन

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 18, 2023, 5:28 PM IST • अब तक 996 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खण्ड स्थित किसान सेवा सहकारी समिति सरपतही खुर्द में संचालक समिति के सदस्यों हेतु हुए चुनाव में 9 मे से सात सदस्य निर्विरोध चुने गए जबकि दो गांवो में जबरजस्त मुकाबलों के बीच जीत हार का निर्णय हुआ।
उक्त समिति क्षेत्र के कुल 9 गावो में से रामनगर, खजुरिया,मिठहा माफी, पिपरा बाजार, चितहा,पटेरा, सरपतही खुर्द आदि गांवों से क्रमश गायत्री देवी,सुनन्द राय,मोहन यादव,शिवनाथ,अभय मिश्रा, शम्भू,कमलधर दुवे आदि निर्विरोध सदस्य चुने गए जबकि लीलाधर छपरा से कमलावती व संध्या देवी तथा ढोरहि से मुरारी मिश्र व रामप्रताप ने प्रत्याशी के रुप मे अपना नामांकन किया था। कड़े मुकाबलों के बीच हुए चुनाव में ढोरहि से मुरारी मिश्र 154 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी राम प्रताप 75 को हराया जबकि लीलाधर छपरा से संध्या देवी 48 मत के साथ अपने प्रतिद्वंदी कमलावती देवी से 7 मत से विजयी हुई।
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi