News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: अलाव की चिंगारी से लगी आग में सबकुछ स्वाहा, पड़िया भी झुलसी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2021  |  6:04 PM

673 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: अलाव की चिंगारी से लगी आग में सबकुछ स्वाहा, पड़िया भी झुलसी

पड़रौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही गांव मे पशुओं को मच्छरों से बचाव के लिए किये गए अलाव की चिंगारी से लगी आग में एक फूस का पशुबड़ा तथा उसमें रखे दैनिक उपभोग का सामान जल कर खाक हो गया।साथ ही उक्त आग में एक पड़िया भी झूलस गई। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग मौके पर पहुच क्षति के आकलन मे लगे रहे तथा पशु चिकित्सक झूलसे पशु का इलाज कर रहे है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

उक्त गाँव निवासी हरिद्वार बुद्धवार रात अपने पशुओ को मच्छर से बचाने के लिए झोपड़ी मे अलाव जलाए हुए थे कि देर रात को अचानक अलाव से निकली चिंगारी के चपेट मे आने से झोपड़ी जलने लगी।आग लगने की भनक लगते ही गृहस्वामी परिवार के साथ बाहर भाग कर अपना जान बचते हुए शोर मचाना शुरु किया।शोर सुन जबतक अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचते आग विकराल रुप धारण कर झोपडी को अपने आगोश में ले लिया।लोगो ने अंदर बन्धी भैस की पड़िया को बड़ी मसक्त से बाहर निकाला तबतक वह गम्भीर रूप से झूलस गई थी।गृहस्वामी ने जिला प्रशासन से सरकारी सहायता की मांग किया है।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking