पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा खुर्द के गांव में पहुंची नीलगाय ने घर में घुस कर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को क्षतिग्रस्त करने के साथ एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया।
दुबरहा टोला निवासी मैनेजर के घर में बुधवार की शाम को गन्ने के खेत में से निकल कर एक नीलगाय घर में घुस गया।घर में नीलगाय के घुसने से अफरातफरी मच गई। नीलगाय ने घर में रखे कुलर और टीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया। रसोई घर में पहुंची नीलगाय ने सोनमती देवी पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसमें रखे सभी खाद्यान्न सामानों को भी नुकसान पहुंचा दिया। महिला के शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने नीलगाय को किसी तरह से घर से खदेड़ा। गांव में नीलगाय आने के चलते काफी अफरातफरी रहा। ग्रामीणों की मानें तो नीलगाय अर्धविक्षिप्त हालत में गांव में पहुंच था। कुछ देर बाद ही नीलगाय की मौत हो गई।घायल महिला को परिजन इलाज के लिए कोटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।खड्डा रेंजर वीके यादव का कहना हैं की हमले के बाद नीलगाय के मरने की जानकारी हुई हैं।मृत नीलगाय को खैरटिया वन कालोनी में लाया गया है, पीएम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…